बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम कियारा की रहने वाली एक युवती का जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी मामले की पुलिस से शिकायत
ग्राम कियारा की रहने वाली ममता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका भाई जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड मैं भर्ती है। अपने भाई की देखरेख के लिए वह जिला अस्पताल में रुकी हुई थी। आज सुबह किसी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया जिसकी शिकायत युवती ने थाना पुलिस सी की है। वहीं थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर मामले में छानबीन शुरू कर दी हैं।