सांगोद: सांगोद में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
Sangod, Kota | May 19, 2026 सांगोद में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सांय 5बजे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुरानी तहसील रोड पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।