मुरैना नगर: संजय कॉलोनी में भाजपा नेता के घर फायरिंग के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,तीन आरोपियों पर FIR दर्ज, दबिश जारी है।
मुरैना शहर की संजय कॉलोनी स्थित कपूरा भट्टा इलाके में बुधवार को भाजपा नेता इमरान खान के घर फायरिंग और मारपीट के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद अरबाज उर्फ छोटू खान, दानेश, सलमान और कलुआ के खिलाफ बीती रात एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।