फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने महिला की हत्या के मामले में वांछित सास, ससुर समेत मृतका के पति को किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रमन और उसके पिता विजयपाल और माँ शांति देवी को ॐ नगर इलाके से अरेस्ट किया है। तीनो पर दहेज़ हत्या का आरोप है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दे ॐ नगर इलाके में विवाहिता की हत्या हुयी थी।