नवादा: समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार में 34 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन
Nawada, Nawada | Jun 20, 2025 शुक्रवार दोपहर 3:47 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभाकक्ष में अपर समाहर्त्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड एवं राजस्व से संबंधित कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए।अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े थे।