जशपुर: जशपुर में 'सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान तेज, डेयरियों पर सघन जांच—दूध, दही व पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए
जशपुर जिले में चल रहे 15 दिवसीय ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान के तीसरे दिन खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। जशपुर जनसंपर्क से शुक्रवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर, घी और अन्य उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया और साफ-सफाई