मेहनगर: ठेकमा में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, स्कूल चलो अभियान को लेकर लोगों को किया गया जागरूक
आजमगढ़ जनपद के ठेकमा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत ठेकमा में स्थित कंपोजिट कन्या विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि ठेकमा खंड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया।