धनौरा: गजरौला में रालोद के पदाधिकारी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई
गजरौला में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अमरोहा इकाई द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 'सामाजिक समरसता दिवस' के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में सुपर मार्केट, गजरौला स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।