जांजगीर: जांजगीर के निजी होटल के पास खड़ी बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में दर्ज हुआ जुर्म
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निजी होटल के पास में खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, आशुतोष सिंह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 11 बी एफ 4679 को निजी होटल के पास में खड़ी कर चला गया था. जब आशुतोष सिंह वापस बाइक के पास गया तो बाइक वहां खड़ी नहीं थी।