कोटा के वार्ड नंबर 77 में नए कार्यालय के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा के मुजीब अली सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली। नए कार्यालय के शुभारंभ पर दीपा आर्य जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।