मुज़फ्फरनगर: कांवड़ यात्रा पर सरकार अलर्ट, मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण और कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शिव चौक पर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया और कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।