बरहट: कटौना में पारिवारिक विवाद में पत्नी और बच्चों की पिटाई, तीन लोग घायल
Barhat, Jamui | Apr 11, 2026 मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी और दो बच्चों की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल ललिता देवी, उनकी बेटी ईशा कुमारी और बेटे सन्नी कुमार को डायल 112 पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता ने शनिवार को 9 बजे बताया कि वह थाना में आवेदन देकर पति सिकंदर साह समेत ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया।