सांगानेर: झोटवाड़ा में एक रिटायर्ड कर्मचारी से चाकू की नोंक पर घर में घुसकर लूट, बदमाशों ने बुजुर्ग से की धक्का-मुक्की
जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में घर में घुसकर एक रिटायर्ड कर्मचारी से लूट का मामला सामने आया है। मोबाइल छीनने के दौरान नकाबपोश बदमाश से बुजुर्ग की धक्का-मुक्की हुई। वहीं चाकू से हमला कर नकाबपोश बदमाश खुद को छुड़ाकर भाग निकला। फिलहाल झोटवाड़ा थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।