शिवहर: डीएम के निर्देश पर मातृ शिशु अस्पताल में आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने आज शिवहर शहर स्थित मातृ शिशु अस्पताल में पहुंचकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया है. कहा गया है कि कभी भी अगलगी की घटना होती है तो सबसे पहले अपना बचाव कैसे करना है इसको लेकर मॉक ड्रिल करके सभी को जागरूक किया गया है और सभी को हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है।