नाबालिग अपहरण मामले में नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कदवा थाना कांड संख्या-88/25 में फरार चल रहे आरोपी गुलशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में अपहृता को पहले ही सकुशल बरामद किया जा चुका है। आरोपी मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित करवा गांव का निवासी है।