मांगरौल: आगामी त्यौहारों को लेकर थाना परिसर में एसडीएम व थानाधिकारी की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई
Mangrol, Baran | Mar 8, 2025 पुलिस थाना मांगरोल पर शनिवार सुबह 11 बजे एसडीएम अंजना सहरावत थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा के आतिथ्य में आगामी त्यौहार होली धूलन्डी ,ईद उल फितर व अन्य त्योहारों को मध्यनजर रखते हुए मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे सीएलजी सदस्य प्रेम गालव , हरिओम शर्मा ,काजी मुब्बसर अली, महावीर पांचाल , नाहिदा बेगम,किरण मारु , अनिता पोरवाल , जमील अहमद व अन्य सदस्य मौजूद रहे।