मांगरौल: मुड़िया गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से किसान की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Mangrol, Baran | Mar 7, 2025 मांगरोल क्षेत्र के मुड़िंया गांव के पास शुक्रवार शाम चार बजे करीब ट्रेक्टर ट्राली के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। डाक्टर शोभागमल मीना ने बताया कि पप्पू लाल गूजर पुत्र रामगोपाल खेती कार्य के लिए खेत पर जा रहा था तभी ट्रेक्टर अंसतुलित होकर खाई में गिर गया।