भोरे: अलग-अलग मामलों में 79 लीटर शराब और 3 बाइक जब्त, 5 लोग गिरफ्तार
थाने की पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 79.15 लीटर शराब के साथ तीन बाइक को जप्त की है। वहीं पुलिसिया कार्रवाई में पांच आरोपित गिरफ्तार किए गए, जबकि दो आरोपित फरार होने में कामयाब हो गए। पहली कार्रवाई हरदीखांड पुल के पास की गई। जहां एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। पुलिस को देखते ही दो लोग भाग गए वहीं चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।