बलरामपुर: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2371 मरीजों का उपचार किया गया, सीएमओ ने हरिहरगंज पीएचसी का किया निरीक्षण
25 मई रविवार 2 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरगंज में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2371 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया , जिसमें 988 पुरुष , 807 महिलाएं तथा 576 बच्चे शामिल हैं ।