झालरापाटन: कालारेवा गांव में आधा दर्जन बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दो सगे भाइयों को किया घायल
झालावाड़ के कालारेवा गांव में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में आगे के अनुसंधान व कार्रवाई के लिए खानपुर थाना पुलिस को सूचना भेजी है।