आरोन: बिहार के भोजपुर में भारत भूषण के एनकाउंटर पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, सर्व ब्राह्मण समाज ने आरोन एसडीएम को दिया ज्ञापन
Aron, Guna | Jun 25, 2026 आरोन में परशुराम सेना के बैनर तले 25 जून शाम को सर्व ब्राह्मण समाज ने दास हनुमान मंदिर चौराहे पर एकत्रित होकर रैली निकाली एसडीएम आरोन को ज्ञापन दिया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा, कि बिहार के भोजपुर में भारत भूषण तिवारी का एनकाउंटर अवैध रूप से किया गया। ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। परिवार को मुआवजा दिया जाए।