घुवारा: बरेठी गांव: ज़मीन विवाद में बुजुर्ग व महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, फायरिंग कर घर में लगाई आग
थाना भगवा क्षेत्र के ग्राम बरेठी में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक बुजुर्ग और महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाई और बाद में घर में आग लगा दी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।