बड़नगर: भाटपचलाना पुलिस का खुलासा: अंतर्राज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग पकड़ा, दुल्हन और 2 दलाल गिरफ्तार
उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुरकान के तहत अन्तर्राजीय लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। फरियादी दिलीप धानुका से शादी के नाम पर 1.40 लाख रुपये की ठगी कर 10 दिन बाद फरार होने की कोशिश कर रही लुटेरी दुल्हन पायल झारिया को दलाल के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि गैंग द्वारा पहले भी कई लोगों