अटल पथ, भोपाल में अटल डुएथलान 2.0 का दीप प्रज्वलित कर मंत्री विश्वास सारंग ने शुभारंभ किया एवं प्रतिभागियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे भोपाल के अटल पथ पर आज खेल और फिटनेस के उत्साह से भरा माहौल देखने को मिला, जब अटल डुएथलान 2.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री विश्वास सारंग ने दीप प्रज्वलित कर किया।