कुडू: कुडू जिंगी में सहायक अध्यापिका चांदो तिर्की को विदाई दी गई, सेवाकाल और योगदान को किया सम्मानित
कुडू प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री राजकीय उच्च विद्यालय, जिंगी में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे सहायक अध्यापिका चांदो तिर्की को उनके दीर्घ शिक्षकीय सेवाकाल के उपलक्ष्य में विदाई दी गई। इस अवसर पर परिसर में एक सादगीपूर्ण किन्तु गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं, बच्चों, अभिभावकों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।