बडोनी: ग्राम नीवरी से अज्ञात कारणों के चलते महिला हुई लापता, महिला के पति ने बड़ोनी थाने पहुँचकर कराई गुमशुदगी दर्ज
Badoni, Datia | Jun 4, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नीवरी से अज्ञात कारणों के चलते एक महिला अपने घर से लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के पति ने बड़ोनी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि लापता महिला के पति करन आदिवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी 19 वर्षीय पत्नी जोकि घर पर थी जो बिना बताएं घर से कहीं चली गई।