बडोनी: कस्बा बड़ोनी में नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर युवक ने की छेड़छाड़, बड़ोनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | May 30, 2024 बड़ौनी थाना अंतर्गत कस्बा बडोनी में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जांच के बाद पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज किया है। बुधवार की शाम 06 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया की नाबालिग किशोरी अपने गांव से बडोनी बजार आ रही थी। तभी रास्ते में गुसाई मोहल्ले में एक युवक ने उसका बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।