बडोनी: ग्राम हिडोरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने युवक के साथ की मारपीट, बड़ौनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jun 1, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम हिडोरा में एक युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। वहीं शनिवार की रात्रि में 09 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक रतिराम पुत्र हरदेव कुशवाहा के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी मोहर सिंह कुशवाहा ने मारपीट कर दी।