बडोनी: लापता युवक का उर्नू टोरिया पर रेलवे लाइन के पास मिला शव, जिला अस्पताल पर किया गया शव का पीएम
Badoni, Datia | Jun 3, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र की उर्नू की टोरिया पर रेलवे लाइन के पास एक लापता युवक का शव मिला है। जिसकी सूचना लोगों ने बड़ोनी पुलिस को दी। बड़ोनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और जिला अस्पताल पर शव का कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार की शाम 5:00 बजे पुलिस ने बताया की ग्राम सहदोरा निवासी सचिन पुत्र गजेंद्र सिंह रावत जो कि शनिवार शाम से लापता था।