पलिया: भीरा रेलवे स्टेशन ग्राउंड में दसवां बालाजी महाराज के विशाल जागरण का हुआ आयोजन भारी संख्या में पहुंचे भक्त
लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भीरा कोतवाली क्षेत्र के भीरा कस्बे के भीरा रेलवे स्टेशन ग्राउंड में आज बालाजी महाराज के विशाल जागरण का आयोजन किया गया है। विशाल जागरण कार्यक्रम में दूर दराज से आए हुए तमाम भक्तों ने शिरकत की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा है।