पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे वन्य जीव, वाटर होल में प्यास और गर्मी दूर करता हुआ दिखाई दिया बाघ
लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप है। भीषण गर्मी के चलते लखीमपुर खीरी जिले के तलहटी में स्थित पलिया तहसील क्षेत्र के दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्य जीव गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व में वाटर होल में बाघ अपनी प्यास और गर्मी दूर करता हुआ कमरे में कैद हो गया है। बाघ का वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।