हमीरगढ़: कुमारिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाइक पर सवार 2 जने घायल, जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
मंगरोप थाना क्षेत्र के भोली निवासी दोनों बाइक सवार किसी कार्य से कहीं जा रहे थे इसी दौरान कुमारिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दोनों जने घायल हो गए जिन्हें वहां मौजूद राहगीरों द्वारा निजी साधन की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में दोनों घायलों का उपचार जारी है|