हमीरगढ़: बनास नदी पुलिया के समीप दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र के सादी निवासी युवक फैक्ट्री से कार्य खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था इसी दौरान बनास नदी पुलिया के समीप सामने की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार आमने-सामने की ओर से आपस में टकरा गए जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|