हमीरगढ़: आमा के समीप दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवक मंगलवार रात 9:30 बजे के करीब फैक्ट्री से कार्य खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था इसी दौरान आमा के समीप सामने की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार आमने-सामने की ओर से आपस में टकरा गए जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया|