हमीरगढ़: आमा के समीप मिनी ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
आमा निवासी युवक गुरुवार दोपहर 2:00 बजे किसी कार्य से कहीं जा रहा था इसी दौरान आमा के समीप ही एक तेज रफ्तार मिनी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|