पिपरा: सीता +2 उच्च विद्यालय के संस्कृत लैब को मिला आधुनिक प्रोजेक्टर, भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन को मिली नई गति
Pipra, Palamu | Jul 31, 2026 राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाने की दिशा में हरिहरगंज के आर.के. सीता +2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार के दोपहर 3:00 एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाजसेवी विनोद चौधरी उर्फ जानू चौधरी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने विद्यालय की संस्कृत प्रयोगशाला के लिए आधुनिक प्रोजेक्टर भेंट किया।