इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र में डेयरी कर्मी युवती से छेड़छाड़ और धमकी का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | May 1, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने सहकर्मी पर छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू आगरा के दयालबाग निवासी एक युवती का कहना है कि वह नवंबर 2025 से थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित एक डेयरी पर कार्यरत है।