कुरसाकांटा: कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के डहुवाबाडी़ में पिकअप चालक की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक युवक गिरफ्तार
कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के डहुवाबाडी़ में पिकअप चालक मोहम्मद मुस्तकीम की हत्या मामले में कुर्साकांटा थाना में परिजनों के द्वारा गांव के ही दो युवकों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। वहीं थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।