अस्थावां थानां की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक व्यक्ति को देशना गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी देशना गांव निवासी सतीश कुमार उर्फ छतीस कुमार है। अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने सोमवार की शाम 5 बजे बताया की मारपीट के मामले में सतीश कुमार को उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है।