झांसी: झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट, बेटे का आरोप- डॉक्टर ने हमें पीटा, पिता की हो गई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2025 झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स और तीमारदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान आग से झुलसे किसान की मौत हो गई। किसान के परिजनों का आरोप है कि वह मरीज को लेकर जा रहे थे, तभी डॉक्टरों ने हमला कर दिया। महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने सभी तीमारदारों को बचाया। किसान की मौत से पत्नी अस्पताल में ही बेहोश होकर गिर पड़ी।।