झांसी: झांसी के राजकीय संग्रहालय में सफाई कर्मचारियों का जिला स्तरीय अधिवेशन सम्पन्न, सदर विधायक रहे उपस्थित
Jhansi, Jhansi | Apr 1, 2025 स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ जिला शाखा झाँसी के तत्वाधान में राजकीय संग्रहालय मीटिंग हाल में एक दिवसीय जिला स्तरीय अधिवेशन, सम्मान समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिकलाल नागर अलीगढ एवं प्रदेश प्रमुख महामंत्री राजेंद्र सहदेव मुरादाबाद के साथ-साथ प्रदेश कई जिलों सें सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।