खंडवा नगर: ट्रेन यात्रियों को लूटने वाला चोर पकड़ा गया, जीआरपी खंडवा ने नौ मोबाइल बरामद किए
खंडवा जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रेन यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख चौंसठ हजार पांच सौ रुपये बताई जा रही है। आरोपी फुट ओवर ब्रिज के नीचे चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में था। पुलिस जांच जारी है। जीआरपी ने सोमवार शाम 6 बजे किया खुलासा