कानपुर: चकेरी में युवक ने छोटे भाई की काट दी गर्दन, गंभीर अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती
चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव नगर मल्लाह बस्ती में युवक ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी गर्दन काट दी। हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि, घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।