कानपुर: रानी का बगीचा स्थित घर के बाथरूम में मिला अधेड़ का शव,पुलिस जांच में जुटी
कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी का बगीचा निवासी 54 वर्षीय दिनेश का शव उनके घर के बाथरूम में मिला।बहन विजयलक्ष्मी और शालिनी के अनुसार वह मोटर मैकेनिक थे ।3 दिन से वह घर से बाहर नहीं निकले जिस पर इलाके के लोगों ने फोन कर सूचना दी थी। पुलिस की मौजूदगी में घर के अंदर जाकर देखा गया तो शव बरामद हुआ।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।