कानपुर: नौबस्ता में ऑटो चालक की मौत के मामले में महिलाएं पहुंची पुलिस आयुक्त कार्यालय , निर्दोषों को जेल भेजने का लगाया आरोप
नौबस्ता में बीते 24 जून को ऑटो चालक की हत्या वाले मामले में महिलाएं पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची और पुलिस पर पूरे मामले में सही से जांच न करने का आरोप लगाया उनका कहना कि ऑटो चालक की हत्या पॉलिसी के पैसों को लेकर की गई थी। वहीं महिलाओं ने पुलिस आयुक्त से मामले में उचित जांच करने की मांग की है।