सिमडेगा: सिमडेगा के मेरमडेगा गांव में मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिमडेगा के मेरमडेगा गांव में मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई मामला सोमवार के 10:00 बजे की है। बताया गया कि अमित रोशन सोरेंग नामक व्यक्ति नदी में मछली मारने गया था और पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया ।जिसके बाद मदद नहीं मिली और उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।