गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई गई, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रेम व समानता का संकल्प लिया
गुण्डरदेही में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन सहित जनप्रतिनिधियों और अहिरवार समाज के लोगों ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए प्रेम, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने संत रविदास जी की प्रतिमा स्थल पर टीनशेड निर्माण कराने की घोषणा की, ताकि श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिल सके। साथ ही अध्यक्ष निधि से रामसागर तालाब किनारे भी टीनशेड का निर्माण कराया गया है,