गोहरगंज: मंडीदीप गैस एजेंसी पर हंगामा, लोगों ने लगाया ब्लैक मार्केटिंग और कम गैस देने का आरोप, कर्मचारी नशे में धुत मिले
मंडीदीप की लोकेश एच.पी. गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। मंगलवार को हुए विवाद के बाद बुधवार को भी बड़ी संख्या में ग्राहक अपनी शिकायतें लेकर एजेंसी पहुंचे, जहां कर्मचारियों के नशे में धुत होने की बात सामने आने पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज ग्राहकों का आरोप है कि एजेंसी पर तैनात कुछ कर्मचारी नशे की हालत में थे।