घोसी: नवरात्र से पहले घोसी बाजार के पूजा पंडालों को सजाने में जुटे कारीगर
नवरात्रि से पहले घोसी के विभिन्न पूजा पंडालो में कारीगर पंडाल का बेहतर रूप देने में जुट गए हैं। बता दे कि रविवार से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है और उससे पहले ही घोसी बाजार के श्री बड़ी मां दुर्गा पूजा समिति से छोटी मां दुर्गा पूजा समिति एवं श्री श्री नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के सदस्य अपने-अपने पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा की तैयारी में जुट गए हैं।