शाजापुर - शासन के निर्देशानुसार जिले में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च के अवसर पर कार्यालय कलेक्टर के विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन शाजापुर के अंशुल शर्मा ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में अवगत कराया एवं ग्राहको के अधिकारों व कर्तव्यों को विस्तृत में समझाया गया।